Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में तापमान गिरन से बढ़ी ठंड, इस जिले में 7 डिग्री...

छत्तीसगढ़ में तापमान गिरन से बढ़ी ठंड, इस जिले में 7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

0
55

acn18.com रायपुर. छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है. सरगुजा संभाग के सभी जिलों में ठंड का कहर है. जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में 15.5, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में 10, जगदलपुर में 13.2, दुर्ग में 13.4, राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Rajasthan News weather

 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा आने की संभावना है. जिसके चले प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.

गुरुवार को भी प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला रहा. अंबिकापुर में रात का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं रायपुर में 15.6, बिलासपुर में 14.4, पेंड्रा रोड में 12.0, जगदलपुर में 13.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था.

विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत लगने वाला शिविर हुआ निरस्त, लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना, अब 22 दिसंबर को आयोजित होगा अगला शिविर