Home KORBA कोयला लोड ट्रक अनियंत्रिक होकर पलटा,टल गया बड़ा हादसा

कोयला लोड ट्रक अनियंत्रिक होकर पलटा,टल गया बड़ा हादसा

0
121

Acn18.com/कोरबा में मुड़ापार बायपास मार्ग पर एक बार फिर से कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे के दौरान ट्रक पलटकर एक दुकान और घर में प्रवेश कर गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। सुबह दस बजे के बाद अगर यह हादसा हुआ होता,तो निश्चित ही जनहानी हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद ने बताया,कि पहले इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बंद था,लेकिन कुछ दिनों से एक बार फिर इस मार्ग पर भारी वाहनें दौड़ने लगी,जिसका परिणाम हादसे के रुप में सामने आया है।

error: Content is protected !!