Home Uncategorized CM विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, “पीएम श्री योजना”...

CM विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, “पीएम श्री योजना” कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
91

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटेंगे. वे सुबह 11.55 दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.10 सीएम “पहुना” पहुंचेंगे. जिसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

छत्तीसगढ़ में आज से स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया “पीएम श्री योजना” का शुभारंभ होगा।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. शाम 5.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ये कार्यक्रम होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देशभर के स्कूल अपग्रेड होंगे. पीएम श्री योजना के तहत 14 हजार 500 स्कूलों को अपग्रेड किया जाना है. छत्तीसगढ़ के 211 स्कूल का प्रथम चरण में चयन किया गया है. प्रारंभिक स्तर पर 193 और सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल हैं

error: Content is protected !!