रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है. तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा जाएंगे. जहां पूजा और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके बाद 11:40 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 1:30 बजे वे रायपुर लौटेंगे. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए




