spot_img

नक्सली हमले को लेकर एक्शन के मूड में सीएम साय, कैबिनेट की बैठक के बाद सारे कार्यक्रमों को रद्द कर बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Must Read

acn18.com रायपुर। CG BREAKING : सुकमा नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ा एक्शन लेने के मूड में है। मुख्यमंत्री साय ने नक्सल मामले को लेकर आज हाईलेवल मीटिंग बुलायी है। शाम 5 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हाईलेवल मीटिंग लेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने तमाम कार्यक्रमों को हाईलेवल मीटिंग के लिए फिलहाल रद्द कर दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावे गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, चीफ सेकरेट्री अमिताभ जैन, एसीएस होम के अलावे इंटेलिजेंस चीफ भी होंगे। बैठक में नक्सल आपरेशंस से जुड़े कई आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

आपको बता दें कि घटना से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय काफी मर्माहत हैं। मुठभेड़ में घायल जवानों के रायपुर पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री ने तमाम आला अधिकारियों को उनके इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिये थे। वहीं खुद भी देर रात मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायल एक-एक जवानों का हाल जाना और जवानों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद सुबह-सुबह ही मुख्यमंत्री बस्तर के लिए निकल गये, जहां सीआरपीएफ के हेड क्वार्टर में शहीद तीनों जवानों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। हमले के बाद से ही मुख्यमंत्री के तेवर से साफ था कि वो इस घटना को लेकर अब एक्शन के मूड में हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -