spot_img

CM भूपेश बघेल का बस्तर दौरा:कोंडागांव में कलार समाज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, 213 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे कोंडागांव जिले के बेड़मा गांव में आयोजित कलार समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी मंच से वे जिलेवासियों को 213 करोड़ रुपए के 527 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 61 करोड़ 83 लाख रुपए के लगभग 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रुपए के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।

- Advertisement -

इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

  • 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण।
  • 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण।
  • 4 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण।
  • 2 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण।
  • एक करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क।
  • 25 लाख रुपए की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया और 37 लाख 64 हजार रुपए की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम। समेत अन्य कार्य।

इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

  • 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण।
  • 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण।
  • 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण।
  • 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोंडागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 71 नग आवासीय भवन निर्माण।
  • 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  • 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  • 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण।
  • 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा के खेत में एक युवक की लाश मिली...

More Articles Like This

- Advertisement -