spot_img

अपने नाम को सार्थक नहीं कर रहा घंटाघर , नागरिकों की मांग- यहां पर दी जाए सुविधा

Must Read

ACN18.COM कोरबा/औद्योगिक नगर कोरबा का घंटाघर काफी समय से उपेक्षा का शिकार है। इस क्षेत्र में जरूरी कामकाज नहीं कराए जा रहे हैं और ना ही सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों की मांग है कि नगर निगम को यहां की दशा ठीक करने के बारे में विचार करने के साथ कार्य करना चाहिए।

- Advertisement -

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के समय इलाके का शिलान्यास क्लॉक टावर के रूप में किया गया था। इसके बाद आगे काम तब हुआ जब मध्य प्रदेश सरकार के रहते हुए कोरबा में नगर निगम का गठन हुआ। नगर निगम के अभियंताओं ने योजना बनाकर यहां पर घंटाघर तैयार किया। काफी राशि खर्च कर यहां पर लगाई गई घड़ी कुछ ही दिनों तक लोगों को समय बता सके और इसके बाद इसे यहां से हटा दिया गया। अब लोग पूछते हैं की घड़ी है कहां?

इस परिसर की साफ-सफाई से लेकर फाउंटेन और दूसरी व्यवस्था को लेकर भी लोग सवाल करते हैं। उनका कहना है कि पहले जो व्यवस्था दी गई थी उन्हें जीवित करना चाहिए।

नगर निगम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में विकास संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद करना चाहिए कि जो चिंता घंटाघर को लेकर लोग जता रहे हैं उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।।

बिलासपुर में आयोजित होने जा रहा है प्रथम राज्य स्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियागिता, कोरबा के 26 खिलाड़ियों का हुआ चयन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -