भारत वर्ष को एक स्वच्छ भारत सुंदर भारत समृद्ध भारत बनाने के बापू के सपनों को साकार करने के लिए पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है और स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा रहा है इसी कड़ी में एनएसएस इकाई कुदुरमाल में प्राचार्य आर व्ही डहरिया के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी द्वय एल आर कर्ष अर्चना भारती सहायक कार्यक्रम अधिकारी आबिदा चक्रवर्ती सी के सोना के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता अभियान गोद ग्राम देवरमाल में चलाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई कुदुरमाल के स्वयसेवकों द्वारा गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ स्वच्छता पर चर्चा किया गया साथ ही घर द्वार चौक चौराहा हैंडपंप एवं चबूतरा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया इस कार्यक्रम में टी डी टोंडे पी के तिवारी सहित पूरा स्टॉफ स्वच्छता पर बच्चों को मार्गदर्शन दिए




