कोरबा . कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन इलाके में कक्षा ग्यारहवीं की एक 16 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान सांची कंवर के रूप में हुई है, जो शहर के सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा थी।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उस नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतिका सांची कंवर, मोगरा थाना में पदस्थ आरक्षक रजपाल सिंह कंवर की भांजी थी, जो अपनी माँ के साथ मामा के घर रहती थी। घटना के बाद परिवार सदमे में हैबताया जा रहा है की मृतिका का परिवार
अमरपुर कटघोरा के रहने वाले हैं। मृतिका अपनी मां के साथ अपने मांमां के घर रहती थी।मृतका ने जब सुसाइड किया इस दौरान उसके कान पर हेडफोन लगा हुआ था ऐसा प्रतीत हो रहा है की मौत से पहले उसने किसी से आखरी बार बातचीत की है ।पुलिस ने मृतिका के पास से मोबाइल भी बरामद किया है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आगे की कार्यवाही करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।




