बरमकेला। राजधानी रायपुर के रोजे रिसोर्ट में 26 जुलाई 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय गणित प्रतियोगिता में बरमकेला के नन्हे गणितज्ञों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। कठिन मुकाबले में बच्चों ने अपनी तेज मानसिक गणना और गणितीय कौशल का परिचय देते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं।
5 मिनट में 100 और 3 मिनट में 140 कठिन सवालों की चुनौती
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की मानसिक क्षमता और गणितीय दक्षता की कड़ी परीक्षा ली गई। बच्चों को 5 मिनट में 100 प्रश्न तथा 3 मिनट में 140 कठिन गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई, जिसमें बरमकेला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शुभम पटेल बने चैम्पियन
प्रतियोगिता के लेवल-4 में शुभम पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की।
अन्य विजेताओं में—
- टूलेश सिदार – प्रथम रनर-अप
- अथर्व अग्रवाल – द्वितीय रनर-अप
- सिद्धांत साहू, नमन अग्रवाल, टीसा नायक और जया सिदार – तृतीय रनर-अप ट्रॉफी विजेता
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन छात्रों का सम्मान
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्राची पटेल, समीर वर्मा, हर्षिता पटेल, आदित्य पटेल, अम्बे पटेल, गुंजन पटेल, दुर्लैद पटेल, दीप्ति साव और लवली मानिकपुरी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त हुआ।






