Home Astrology पढ़ाई नहीं सफाई कराई जाती है बच्चों से ,सोशल मीडिया पर वीडियो...

पढ़ाई नहीं सफाई कराई जाती है बच्चों से ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
97

पढ़ाई नहीं सफाई कराई जाती है बच्चों से
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलScreenshot 20260107 143204 Gallery

जांजगीर–चांपा में शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से कक्षाओं और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है जांजगीर–चांपा जिले के अलग–अलग शासकीय स्कूलों से ऐसे वीडियो निरंतर सामने आ रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, और क्या बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी या नहीं।  फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

error: Content is protected !!