Acn18.com/ सूरजपुर जिले में दो बच्चों की जल समाधि हो गई। सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 भट्ठपारा के निवासी दोनों बच्चों की उम्र 15 वर्ष बताई गई है जो अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए नयनपुर डैम गए हुए थे। काफी गहराई में जाने के बाद बच्चे घटना का शिकार हुए बाद में अन्य बच्चों ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।




