Home KORBA जगदलपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा, बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में “इन्दिरा गांधी...

जगदलपुर में मुख्यमंत्री की घोषणा, बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में “इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी

0
114

नारायणपुर में शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के नाम से किया जाएगा।

नारायणपुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव “लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल नारायणपुर” के नाम से किया जाएगा।

दंतेवाड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण “हिड़मा मॉझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण” के नाम से किया जाएगा।

बीजापुर शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण “धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़” के नाम से किया जाएगा।

बैगा पुजारी गुनिया और भूमीहीनों को हम 7000 दे रहे हैं, हम लोगों को अधिकार सम्पन्न बना रहे हैं

हमने किसानों का कर्जा माफ किया, इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य के साथ धान का 2500 रूपए दिलाने का वादा पूरा किया है

राजीव किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 प्रति एकड़ देने का कार्य किया है