Home Uncategorized मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, फुलझड़ियां और अनार...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, फुलझड़ियां और अनार जलाकर साझा कीं खुशियां. Video

0
6

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर उत्सव का खास माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री साय ने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर दीपोत्सव का आनंद भी लिया।दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास रोशनी और उल्लास से सराबोर नजर आया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व परिवार के साथ समय बिताने, आपसी प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर देता है। साथ ही दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

error: Content is protected !!