Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री ने लगाई आस्था की डुबकी

0
79

acn18.com रायपुर.कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के महादेव घाट में आस्था की डुबकी लगाई. महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती भी की. जिसके बाद कई कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलाव में आग सेकते नजर आए.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पर सूर्योदय से पूर्व डुबकी लगाई। महादेव घाट पर नहाने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ मैं परंपरा के अनुसार आज नहाते हैं. मेरे साथ महंत रामसुंदर दास , प्रदीप शर्मा, एजाज ढेबर और कई साथी आए हैं. खारुन तट में हमने हटकेश्वर महादेव के दर्शन भी किए हैं.

31c0e79a 20bd 4d5e 8744 84076c3796c8
वहीं तेलंगाना के दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि, वहां चुनाव प्रचार जोरों पर है. दो दिन के लिए जा रहा हूं. राजस्थान में वोटिंग को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, जबरदस्त वोटिंग हुई है. राजस्थान में मैं समझता हूं गहलोत सरकार की उपलब्धियां को देखते हुए जनता ने वोट किया है.
68c1a32f 926c 4f42 a8c9 4df0c1c66e64

 

दो डीजल चोर गिरफ्तार, दीपका पुलिस ने की कार्रवाई