Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें...

मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

0
145

acn18.com रायपुर, 23 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आजादी के इन महानायकों ने मातृभूमि के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने बलिदान से देशवासियों में आजादी की भावना को और अधिक प्रबल किया । भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनका बलिदान युवाओं को देश के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

झाड़फूंक के चक्कर में ग्रामीण को धोना पड़ सकता है अपने पैर से हाथ ,सूजन होने पर अस्पताल में नहीं कराया उपचार ,दूसरे अस्पताल में किया गया रिफर

error: Content is protected !!