Home KORBA 29 जुलाई को कोरबा आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तैयारियों में...

29 जुलाई को कोरबा आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तैयारियों में जुटा पुलिस और जिला प्रशासन

0
90

पवन तिवारी.सीएसईबी वेस्ट पाॅवर प्लांट में बनने वाली दो नई यूनिट सहित मेडिकल काॅलेज के नए भवन का भूमिपूजन करने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कोरबा प्रवास पर आ रहे है। 29 जुलाई को मुख्यमंत्री घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में पहुंचेंगे जहां आमसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले वासियों को उनके द्वारा कई सौगातें दी जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है जिसका जायजा कलेक्टर संजीव झा ने लिया।

29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को कलेक्टर ने खुद मौजूदगी दर्ज कराते हुए घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में तैयार हो रहे सभास्थल का जायजा लिया। सीएम भूपेश बघेल यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके मद्देनजर संजीव कुमार झा ने मातहत अफसरों को हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वीवीआईपी मेहमानों के साथ यहां जुटने वाली आम जनता की भारी भीड़ के अनुरुप इंतजाम दुरुस्त रखने के लिए कहा गया हैं विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के सीएम प्रदेश के अलग-अलग जिलों का लगतार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे यहां मेडिकल कॉलेज के लिए नवीन भवन निर्माण के साथ सीएसईबी पश्चिम में 660 मेगावाट की दो यूनिटों का भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर संजीव कुमार झा की अगुआई में प्रशासन के अधिकारियों ने उनके आगमन के मद्देनजर निर्धारित कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया

जनसभा के लिए घंटाघर के अलावा अन्य स्थानों का निरीक्षण कर चिन्हांकन की प्रक्रिया में प्रशासन के अधिकारी जुटे है। जहां जुटने वाली भारी भीड़ के अनुरुप बड़े पैमाने पर तैयारियां कराई जा रही हैं।