spot_img

कुरुद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल‎:किसान ने सीएम को बताया-वर्मी कंपोस्ट डालने से फसल में कोई बीमारी नहीं हुई

Must Read

Acn18.com/कुरुद विधानसभा में भेंट मुलाकात के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेमरा में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी। उन्होंने 82 करोड़ 39 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। लोकार्पित होने वाले कार्यों में 45 करोड़ 27 लाख रुपए के 31 कार्य शामिल हैं। उन्होंने 37 करोड़ की लागत से 34 कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

- Advertisement -

भखारा निवासी एक किसान ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट के बड़े अच्छे नतीजे आये हैं। फसल में बीमारी बिल्कुल नहीं हुई। इससे काफी बचत हो गई। इसके साथ ही 3 लाख रुपए का ऋण माफ हो गया है। अभी तो सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर दी है। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। किसान गोविंद राम साहू ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सारी किस्त मिल गई है।

एक एकड़ खेत था। कुछ कर्ज था जो कर्जमाफी योजना के चलते माफ हो गया। बसंती साहू ने बताया कि हम लोग वर्मी खाद बनाते हैं और इसकी अच्छी खासी बिक्री होती है। अभी उनके समूह ने 77 हजार रुपए का वर्मी कंपोस्ट बना लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम जैविक खाद का ही प्रयोग करें।

आत्मानंद स्कूल से 50 हजार बचे, हायर एजुकेशन में करूंगी इस्तेमाल

छात्रा सान्या ने बताया कि वो छाती में रहती हैं। वो कुरुद स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं। उन्होंने कहा-मेरे पिता किसान हैं। इसके पहले उन्हें 30 हजार रुपए देने पड़ते थे और 50 हजार तक बस का खर्च मिलाकर हो जाता था। अब मैं इस बचे पैसे को हायर एजुकेशन में खर्च करूंगी। एक अन्य छात्रा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है।

सरकारी नौकरी के लिए धन्यवाद
विशेष पिछड़ी कमार और भुंजिया जनजाति के युवाओं ने सरकारी नौकरी देने के लिए सीएम को धन्यवाद दिया। सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। एमए तक शिक्षा प्राप्त कमार जनजाति के विजय एक साल पहले तक मजदूरी करते थे। लेकिन राज्य शासन की योजना के चलते वे ट्राइबल विभाग में सहायक ग्रेड-3 में नौकरी कर रहे हैं। 17 हजार रुपये सेलरी मिलती है। राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों के पढ़े-लिखे नौजवानों को शासकीय सेवाओं में उनकी पात्रता के अनुसार सीधी नियुक्ति दी जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -