spot_img

छत्तीसगढ़ः तीन दिन से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में

Must Read

ACN18.COM रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपे में सात दिन गर्मी नहीं पड़ी, लेकिन पिछले 3 दिन से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से लू के चपेट में हैं। तापमान लगातार तीन दिन से बढ़ रहा है और इस अवधि में शुक्रवार को जैसे आसमान से आग बरसी है। मुंगेली में तापमान 46 डिग्री के पार हो गया। राजधानी रायपुर में भी तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने शनिवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कुछ हिस्से में लू या हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच जरूरी होने पर ही बाहर निकलें, वह भी सुरक्षा के साथ।

प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवात व द्रोणिका जैसे दो सिस्टम के असर से बादल आ रहे हैं, लेकिन ये भीषण गर्मी को रोक नहीं पाए, और इनकी वजह से रात में भी गर्म हवा के झोंके महसूस हो रहे हैं। रायपुर में शुक्रवार को सुबह से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। सुबह साढ़े 5 बजे तापमान 30 डिग्री रहा, जो ढाई बजते तक 44.6 डिग्री पर पहुंच गया। यानी 9 घंटों में 14.6 डिग्री की वृद्धि हुई। औसत निकाले तो हर घंटे 1.62 डिग्री तापमान बढ़ गया। मैदानी ही नहीं, पहाड़ी और जंगल के इलाकों में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है।

केवल जगदलपुर में तापमान 40 डिग्री के आसपास है, बाकी अधिकांश जगह 43 से 46 डिग्री के बीच चल रहा है। 

सिर्फ राजधानी में तीन दिन में डिहाइड्रेशन के डेढ़ सौ मरीज
पिछले 3 दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के कारण अस्पतालों में फिर से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी वाले मरीज पहुंचने लगे हैं। सीनियर चेस्ट एक्सपर्ट डॉ. आरके पंडा व हिमेटोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल के अनुसार कई लोग भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी पिए बिना घर से निकल रहे हैं। शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो रही है। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में पिछले 3 दिन में ऐसे 150 से ज्यादा मरीज आए हैं।

undefined - Dainik Bhaskar

बादलों के बावजूद लू से झुलसेगा प्रदेश
एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना है। वहीं द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। सामान्यत: ऐसे सिस्टम की वजह से आने वाले बादल मौसम को ठंडा करते हैं, लेकिन प्रदेश में ये बादल भी भीषण गर्मी को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में 4 जून को भी भीषण गर्मी की आशंका है। कुछ जगह लू चलेगी तो कुछ जगह लू के हालात रहेंगे।

कानपुर हिंसा में 3 FIR:अब तक 35 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर केस; 9 दिन पहले शुरू हुई थी हिंसा की प्लानिंग

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -