छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव:लक्ष्मी वर्मा और फूलों देवी नेताम आमने सामने,आज करेंगी नामांकन

0
9

CG Rajya Sabha Election : छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल

तेज हो गई है। राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर भरोसा जताया है। दोनों ही प्रत्याशी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। पार्टी की ओर से नामांकन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। वहीं यह भी चर्चा है कि पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय ने भी नामांकन पत्र खरीदा है और वे डमी उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने बुधवार शाम अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए फूलो देवी नेताम को फिर से मैदान में उतारा। नेताम वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। पार्टी का मानना है कि उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजा जाना चाहिए। इसी कारण कांग्रेस ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।CG Rajya Sabha Election के तहत छत्तीसगढ़ की इन दो सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में अपना नामांकन जमा कर सकते हैं।

इन दोनों सीटों पर चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में CG Rajya Sabha Election को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।