spot_img

PM की मन की बात में छत्तीसगढ़:देऊर गांव की महिलाओं का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आया पसंद, देश के सामने बनीं मिसाल

Must Read

Acn18.com/बेमेतरा जिले के देऊर गांव की महिलाओं का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद आया। मन की बात कार्यक्रम में 100वें एपिसोड में PM ने इनका जिक्र किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन महिलाओं का जिक्र देश में मिसाल के तौर पर किया। उन्होंने रेडियाे टेलीकास्ट के कार्यक्रम में कहा- मन की बात कार्यक्रम में हमने देश की महिलाआंे की उप्लब्धियों पर बात की। इसकी खूब प्रशंसा हुई।

- Advertisement -

PM मोदी ने सेना की महिलाओं और देश की खिलाड़ी महिलाओं का जिक्र करते हुए इसके बाद बड़े उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़िया महिलाओं का नाम लिया। उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं, वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।

ये हैं वो महिलाएं जिनका काम PM को पसंद आया
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो आदि महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि गांव को साफ रखने की हमने सोची और गली-गली डस्टबीन लेकर साफ-सफाई कर अपने गांव को साफ सुथरा रखने का काम शुरू किया।

बच्चों को भी करती हैं जागरुक
गांव की ये महिलाएं स्कूली बच्चों को सफाई के प्रति जागरुक करती हैं। समूह सप्ताह में एक दिन गांव के चौक-चौराहों मंदिर तथा सार्वजनिक स्थल पर सफाई में अहम भूमिका निभाती हैंं। ये महिलाएं गांव के गोठन के लिए दो एकड़ में हरा चारा भी पैदा कर रही है, ताकि गोठान के पशुओं को चारे की कमी न होने पाए। ये गौठान में वर्मी कंपोस्ट खाद भी बना रही है। अब तक अपनी मेहनत से 70,000 से ज्यादा की खाद बेच चुकी हैं।

कोरिया जिले में भी सफाई वाली सुपर वुमंस

कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाए सफाई के मामले में सुपरवुमंस बनकर काम कर रही हैं। साफ-सफाई से ये महिलाएं रोजगार भी हासिल कर रही हैं। विकासखंड बैकुण्ठपुर अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत पटना में ये महिलाएं काम कर रही हैं। ओम साई स्व सहायता समूह की 8 महिलाओं ने गांव को स्वच्छ सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया।

समूह की दीदियों ने बताया कि वे कचरा कलेक्शन कर सेरिग्रेशन शेड में एकत्रित करती हैं, यहां सूखे एवं गीले कचरे को अलग कर उसका निस्तारण किया जाता है। कचरा कलेक्शन के कार्य ने उनके गांव को स्वच्छ बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार का अच्छा माध्यम भी दिया है, कार्य शुरू करने से अब तक उन्हें लगभग 7 हजार रुपये तक का लाभ भी प्राप्त हुआ है। समूह द्वारा यूजर चार्ज भी लिया जा रहा है जिसमें प्रति घर 10 रुपये, छोटे दुकान से 20 रुपये और बड़े दुकान से 30 रुपये लिया जाता है। कचरा कलेक्शन के कार्य से समूहों को नियत आय भी हो रही है।

मन की बात में हमेशा चर्चा में बना रहा छत्तीसगढ़

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के संयोजक अशोक बजाज ने बताया कि कई बार प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ का जिक्र मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं।

  • PM मोदी ने 26 जुलाई 2015 को 10 वें एपिसोड में राजनांदगाव जिले के केसला गांव का उल्लेख किया।
  • 27 दिसंबर 2015 को 15 वी कड़ी में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म-जयंती पर रायपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का जिक्र किया।
  • PM मोदी ने रायपुर नगर निगम के कचरा महोत्सव की जमकर तारीफ की थी और इसे अनूठा प्रयास बताया था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के बीजापुर में आई ई डी ब्लास्ट में शहीद सीआरपीएफ के स्निफर डॉग ‘क्रेकर’ उल्लेख करते किया था।
  • PM ने काेविड काल में डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स भावना ध्रुव से सीधे बात की थी।
  • PM ने कहा था “अगर आपको छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाने का मौका मिले तो यहाँ के ‘मिलेटस कैफे’ जरुर जाइएगा। कुछ ही महीने पहले शुरू हुए इस ‘मिलेटस कैफे’ में चीला, डोसा, मोमोस, पिज़्ज़ा और मंचूरियन जैसे आईटम खूब पॉपुलर हो रहे हैं।” आगे उन्होंने बिलासपुर में आठ प्रकार के मिलेट्स का आटा और उसके व्यंजन बनाने के काम में लगे के एफपीओ की जानकारी दी।
  • PM ने कांकेर में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले अजय कुमार मंडावी और गढ़चिरौली के प्रसिद्द झाडीपट्टी रंगभूमि से जुड़े परशुराम कोमाजी खुणे को पद्म अवॉर्ड मिलने की बात कही।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -