spot_img

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर प्रशांत पैंकरा IPL में दिखाएंगे दम:मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का मौका;135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकते हैं गेंद

Must Read

acn18.com जशपुर/ जशपुर जिले के तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL में खेलने के लिए हुआ है। प्रशांत मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलेंगे। प्रशांत के चयन से न सिर्फ जशपुर बल्कि पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

फरसाबहार ब्लॉक के तपकरा में रहने वाले युवा खिलाड़ी प्रशांत के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनके पिता परमेश्वर साय पैंकरा ने कहा कि तपकरा जैसे छोटे से गांव में रहते हुए उनके बेटे का चयन आईपीएल में हुआ है, इससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं मां अनुजा ने कहा कि हमें अपने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य लोगों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL में खेलने के लिए हुआ है।
तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL में खेलने के लिए हुआ है।

IPL में चयनित खिलाड़ी प्रशांत साय को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत ने अपनी प्रतिभा, कौशल, लगन और क्षमता से जशपुर समेत प्रदेश का मान बढ़ाया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एलडी बंजारा, सचिव अनिल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मो. अफरोज खान ने आइपीएल में प्रशांत पैकरा के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह जशपुर के लिए गर्व का क्षण और शानदार उपलब्धि है।

मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के तौर पर चुने गए हैं प्रशांत साय पैंकरा।
मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के तौर पर चुने गए हैं प्रशांत साय पैंकरा।

मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के तौर पर चुने गए प्रशांत साय के पिता परमेश्वर साय पैंकरा फरसाबहार ब्लॉक में करारोपण अधिकारी (taxation officer) हैं और मां अनुजा पैंकरा भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिले की उपाध्यक्ष हैं। माता-पिता का कहना है कि प्रशांत को बचपन से ही क्रिकेट में विशेष रुचि थी, जिसे उन्होंने पहचाना और आगे बढ़ाया। प्रशांत की प्रारंभिक शिक्षा तपकरा के ज्ञानोदय स्कूल से हुई। इसके बाद वो ओडिशा राज्य के बरगढ़ चला गया। यहीं से उसने खेल की भी शुरुआत की।

छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी प्रशांत साय पैंकरा के आईपीएल में खेलने के लिए चयनित होने पर खेलप्रेमियों में उत्साह।
छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी प्रशांत साय पैंकरा के आईपीएल में खेलने के लिए चयनित होने पर खेलप्रेमियों में उत्साह।

बरगढ़ (ओडिशा) के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रशांत का रायपुर आना हुआ। यहां पढ़ाई और क्रिकेट साथ-साथ चलती रही। युवा खिलाड़ी प्रशांत क्रिकेट खेलने राजकोट, चेन्नई, मुम्बई और अन्य जगहों तक भी जा चुके हैं। गांव के इस होनहार खिलाड़ी ने सबसे पहले झारखंड के रांची में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद कड़ी मेहनत कर प्रशांत ने पहली अंडर 19 में जगह बनाई। इसके बाद खिलाड़ी ने गुजरात और छत्तीसगढ़ में कई मैचेज खेले।

रायपुर आने के बाद पहले साल में अंडर 19 छत्तीसगढ़ टीम में उसका चयन हुआ। उसके बाद छत्तीसगढ़ अंडर 25 वनडे ट्रॉफी के दौरान मुम्बई इंडियंस के स्काउट ने उन्हें देखा। उसके बाद उन्होंने प्रशांत को ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया। इसमें प्रशांत के द्वारा बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्हें केवाई पाटिल ट्रॉफी में रिलायंस टीम की तरफ से खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद खिलाड़ी के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल के मुंबई इंडियंस टीम में सपोर्ट बॉलर के रूप में चुना गया है। प्रशांत दाएं हाथ के फास्ट बॉलर हैं और 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार गेंद फेंकते हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -