Home KORBA बिलासपुर में BJP प्रशिक्षण शिविर के दौरान छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण...

बिलासपुर में BJP प्रशिक्षण शिविर के दौरान छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन

0
38

IMG 20260526 WA0107

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का गुरुवार को निधन हो गया। वे बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र के दौरान रूपनारायण सिन्हा को अचानक दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम जांच में जुटी थी। अस्पताल प्रशासन ने शुरू में स्थिति चिंताजनक बताई थी।

बाद में मिली अपडेट के अनुसार, इलाज के दौरान रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सिम्स अस्पताल पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भी पहुंचे।

रूपनारायण सिन्हा को छत्तीसगढ़ सरकार में योग आयोग अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

 

error: Content is protected !!