Home छत्तीसगढ़ CG NEWS: थाने में सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को...

CG NEWS: थाने में सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गंभीर हालात में भर्ती

0
129

भाटापारा. भाटापारा जिले में बुधवार को पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने थाने के अंदर खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। एसआई को गंभीर हालत में रामकृष्ण केयर हाॅस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच एसपी नीतू कमल भाटापारा पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

जानकारी के मुतािबक घटना के बाद एसआई को पहले आडिल हाॅस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत रायपुर रवाना कर दिया गया। एसआई नरेंद्र सिंह भाटापारा ग्रामीण थाना में पदस्थ है। एसआई सिंह इसके पूर्व सीएफ में सब इंस्पेक्टर रहे, वर्तमान में वे भाटापारा ग्रामीण थाना में इंडोर ट्रेनिंग पीरियड में पिछले तीन माह से पदस्थ हैं। एसआई द्वारा थाना के भीतर खुदकुशी का प्रयास किए जाने की खबर से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है

error: Content is protected !!