Home Astrology CG NEWS : कमर्शियल गैस को लेकर बड़ी राहत, सरकार ने 20%...

CG NEWS : कमर्शियल गैस को लेकर बड़ी राहत, सरकार ने 20% बढ़ाया सप्लाई कोटा

0
5

CG NEWS : कमर्शियल गैस को लेकर बड़ी राहत, सरकार ने 20% बढ़ाया सप्लाई कोटा

रायपुर। प्रदेश के होटल, कैंटीन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब तक की तुलना में 20 प्रतिशत अतिरिक्त सप्लाई कोटा बढ़ा दिया गया है, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, अब होटल, कैंटीन, रेस्टोरेंट और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को 70 प्रतिशत तक गैस सप्लाई उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कारोबार प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच व्यवसायिक गतिविधियों को सहारा मिलेगा।

यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में गैस उपलब्धता, सप्लाई व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो और गैस सप्लाई व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए। सरकार का यह कदम खास तौर पर उन व्यवसायों के लिए राहतभरा माना जा रहा है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में होटल और फूड सर्विस सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है।