spot_img

एक ही दिन में पकड़ाए 60 वारंटी:दीपावली से पहले पुलिस ने की धरपकड़, गांव में मिला 22 साल से फरार आरोपी

Must Read

acn18.com बिलासपुर /बिलासपुर में पुलिस ने दीपावली त्यौहार के पहले रविवार को फरार अपराधियों की धरपकड़ की। इस दौरान एक ही दिन में 60 से अधिक वारंटी पकड़े गए। इसमें कई आरोपी ऐसे थे, जो लंबे समय से फरार थे और घर में रह रहे थे। ऐसे से एक आरोपी 20 साल से फरार था और गांव में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं थी।

- Advertisement -
जिले के सभी थानों में वारंटियों की हुई धरपकड़।
जिले के सभी थानों में वारंटियों की हुई धरपकड़।

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए SSP पारुल माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को दीपावली त्यौहार से पहले शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुंडा-बदमाश और निगरानीशुदा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और फरार वारंटियों की जानकारी जुटाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इसके लिए रविवार को विशेष अभियान भी चलाया गया। इस दौरान एक ही दिन में जिले में 60 से अधिक वारंटी पकड़े गए, जो चोरी, लूट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे थे।

लंबे समय से फरार होने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट।
लंबे समय से फरार होने पर कोर्ट ने जारी किया था वारंट।

तलवार व चाकू के साथ 4 गिरफ्तार
सरकंडा TI उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस ने दो पुराने मामले में 4 फरार आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से तलवार व चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में सरफू उर्फ सरफरोज खान (22) निवासी अशोक नगर, दीपक ध्रुव (18) निवासी अशोक नगर, डोकरा श्रीवास उर्फ गोलू (30) निवासी अशोक नगर और रामकुमार उर्फ गोलू यादव (30) निवासी अशोक नगर शामिल हैं।

त्यौहार के पहले पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ करने चलाया अभियान।
त्यौहार के पहले पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ करने चलाया अभियान।

गांव में था 22 साल से फरार युवक, पुलिस को नहीं लगी भनक
पचपेड़ी थाने में केस दर्ज होने के बाद से राजेंद्र कांत (40) 22 साल से फरार था। कोर्ट ने उसके साथ पहले कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया। लेकिन, पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। हर बार पुलिस उसे फरार बताती रही। तब कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। इसके बाद भी पुलिस उसकी जानकारी नहीं जुटा पाई। रविवार को अफसरों के निर्देश पर स्थाई वारंटियों की तलाशी के निर्देश दिए गए, तब राजेंद्र कांत मल्हार स्थित अपने घर में मिला।

पिता की अस्थियां लेकर अखिलेश परिवार संग हरिद्वार रवाना, गंगा में करेंगे विसर्जित

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -