spot_img

पिता की अस्थियां लेकर अखिलेश परिवार संग हरिद्वार रवाना, गंगा में करेंगे विसर्जित

Must Read

acn18.com  /समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार के गंगा घाट जाएंगे। जहां विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे।

- Advertisement -

अखिलेश यादव के आवास पर सोमवार सुबह चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, तेज प्रताप यादव पहुंच गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ सैफई हवाई पट्टी गए। इन सबके देर शाम सैफई लौटने की संभावना है।

बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

16 साल के डोनारुम्मा गुकेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -