Home छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त:गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, 6...

भाजपा नेताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त:गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, 6 कार्यकर्ता घायल, PM मोदी की सभा के लिए जा रहे थे रायपुर

0
155

Acn18.com/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता रवि सिंह, किशन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राम केसरवानी, दिलीप सिंह और मिक्कू गुरुवार रात रायपुर के लिए निकले थे। उन्हें शुक्रवार को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होना था। रात डेढ़ बजे केंदा घाटी में करीआम के पास इनकी कार का टायर फट गया।

कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सभी 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि गनीमत ये है कि किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

error: Content is protected !!