Home KORBA भैरोंताल में सरकारी जमीन पर कब्जा, 72 घंटे बाद आंदोलन करेंगे लोग

भैरोंताल में सरकारी जमीन पर कब्जा, 72 घंटे बाद आंदोलन करेंगे लोग

0
167

Acn18.com/कोरबा जिले के भेरोताल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए बेजा कब्जा का मामला दूर पकड़ रहा है। यहां पर एक पार्षद और ट्रांसपोर्टर के द्वारा बेजा कब्जा करने की बात सामने आई है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग प्रशासन और एसईसीएल से की थी। अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऊर्जाधानी भूविस्थापित समिति के द्वारा इस मुद्दे को लेकर बुधवार को यहां प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए और संबंधित विभागों पर दबाव बनाया कि वह कार्रवाई करें। यह भी कहा गया कि अगर 72 घंटे के भीतर इस तरफ परिणाम नहीं आते हैं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

error: Content is protected !!