Home छत्तीसगढ़ कांकेर जा रही बस गीदम नाला के पास हादसे का शिकार, टायर...

कांकेर जा रही बस गीदम नाला के पास हादसे का शिकार, टायर फटने से सड़क से उतरी; सभी यात्री सुरक्षित

0
3

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांकेर जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर गीदम नाला के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टायर फटने के बाद सड़क से नीचे उतरी बस

जानकारी के मुताबिक, बस यात्रियों को लेकर कांकेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गीदम नाला के पास अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क से नीचे उतर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

चालक को आई हल्की चोट, यात्री सुरक्षित

हादसे में बस चालक को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की स्थिति की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।