Home KORBA बुलेट सवार दो युवक टकराए एनटीपीसी स्वागत द्वारा की दीवार से, शराब...

बुलेट सवार दो युवक टकराए एनटीपीसी स्वागत द्वारा की दीवार से, शराब के नशे में होने के कारण हुई दुर्घटना, टूटा दोनों युवकों का पैर

0
178

Acn18.com/शराब के नशे में धुत्त होकर बुलेट वाहन चला रहे दो युवक बीती रात हादसे का शिकार हो गए। गोपालपुर के पास उनकी वाहन एनटीपीसी स्वागत द्वारा की दीवार से जा भिड़ी। नशे का सुरुर चढ़े होने के साथ ही मोड़ पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण हादसा हुआ जिससे दोनों को ही काफी चोट लगी है।

दर्री थानांतर्गत गोपालपुर स्थित एनटीपीसी स्वागत द्वार की दीवार से टकराने के कारण बुलेट सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। शराब के नशे में होने के कारण दुर्घटना ीोने की बात कही जा रही है। हादसे के पहले दोनों युवक नशे में जमकर उत्पात मचा रहे थे। इस दौरान मोड़ पर वे बुलेट को काबू में नहीं कर सके और हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है,कि हादसे में दोनों युवकों का पैर टूट गया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!