spot_img

हिंसा के बाद नूंह में बुलडोजर एक्शन तेज:दूसरे दिन 30 घर-दुकानें गिराई; रोहतक में देर रात धार्मिक स्थल पर पथराव

Must Read

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के 5 दिन बाद राज्य सरकार का बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी 4 बुलडोजर लेकर नूंह पहुंचे। यहां नलहड़ रोड पर 30 मकान-दुकान गिरा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ये अवैध निर्माण हैं और इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

- Advertisement -

शुक्रवार देर रात को रोहतक में कलानौर के गांव आंवल में देर रात धर्म स्थल पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान अंदर रहने वाले लोग बाहर नहीं निकले और पुलिस को बुलाया। यहां 10-11 युवकों ने आकर हुड़दंग मचाया और ईंटें फेंकी। हालांकि पुलिस तुरंत वहां पहुंची और सिक्योरिटी तैनात कर दी।

शुक्रवार को करनाल में तरावड़ी शहर की सौकड़ा पुलिया और सब्जी मंडी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने फल-सब्जियों की रेहड़ियां पलटकर हुड़दंग किया। सभी आरोपी नकाबपोश थे और रेहड़ियां विशेष समुदाय के लोगों की थी। ये देख आसपास के दुकानदारों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में देर रात पुलिस ने तरावड़ी के कुछ लोगों पर FIR दर्ज कर ली।

इससे पहले शुक्रवार को नूंह में ही 25 घर-दुकानों और रोहिंग्या की 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया था। पुलिस ने इन्हें भी अवैध कब्जा करार दिया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

साज़िश या सच्चाई? मेघालय DGP का दावा- सोनम ने पति की कराई थी हत्या, पिता बोले- बेटी को फंसाया गया

इंदौर।' के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता उनकी पत्नी सोनम 17 दिन बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -