Home देश दुनिया तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या:6 बाइकसवारों ने घर के बाहर...

तमिलनाडु में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या:6 बाइकसवारों ने घर के बाहर चाकू-तलवारें मारीं; 8 संदिग्ध हिरासत में, चेन्नई में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

0
95

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, 52 साल के आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आर्मस्ट्रॉन्ग को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उसने पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से चेन्नई में तनाव की स्थिति है। सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ता और समर्थक देर रात से राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

शनिवार (6 जुलाई) को प्रदर्शनकारियों ने मामले की CBI जांच और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन के कारण अस्पताल के बाहर मेन रोड पर भीषण जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में घुसने की कोशिश में बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

error: Content is protected !!