Home KORBA छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर किस्मत आजमा रही है बसपा.स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष...

छत्तीसगढ़ के सभी सीटों पर किस्मत आजमा रही है बसपा.स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष ने कहा मीडिया से

0
112

acn18.com कोरबा / सोशल इंजीनियरिंग के दम पर उत्तर प्रदेश में कभी सत्ता सुख प्राप्त कर चुकी बहुजन समाज पार्टी काफी समय से हाशिये पर चल रही है लेकिन अब उसने लोकसभा चुनाव में ताकत दिखाने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में इस पार्टी के अब कोई विधायक नहीं है। इसके मौजूद लोकसभा चुनाव में बसपा खुद को आजमाने का जतन कर रही है। पार्टी के स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष आनंद ने कोरबा में मीडिया से चर्चा में बताया कि सभी सीट पर हमारे प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र से बसपा ने बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक दूज राम बौद्ध को प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने अपना नामांकन जमा किया। इससे पहले पार्टी ने रैली निकाली और अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में स्टेट कोऑर्डिनेटर मनीष आनंद ने बताया कि कोरबा सहित प्रदेश की सभी सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। byt मनीष आनंद , स्टेट कोऑर्डिनेटर बसपाउन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख के द्वारा छत्तीसगढ़ में 4 जोन बनाकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

हसदेव अरण्य के मुद्दे पर मनीष ने बताया कि हमारे लोगों ने सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ी है। राज्यसभा में भी इस मामले को रखा गया है। बीते वर्षों में कोरबा जिले में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। खास स्थिति में ही उसके प्रत्याशी का वोट मिलते हैं ऐसा जानकारों का कहना है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में इस बार असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव में बसपा प्रत्याशी की स्थिति क्या होती है