Home KORBA बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, अपने रायफल से खुद को मारी गोली

बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, अपने रायफल से खुद को मारी गोली

0
103

Acn18.com/कांकेर. रावघाट थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान की खुदकुशी का मामला सामने आया है. अपने सर्विस रायफल से जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना शनिवार दोपहर की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक जवान का नाम वाल्मीकि सिन्हा बताया जा रहा. मृतक रायपुर के मंदिर हसौद का रहने वाला है. वे बीएसएफ की 162वीं वाहिनी सरगीपाल में पदस्थ थे. इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किया जाना सामने आया है. जांच अभी जारी है.

error: Content is protected !!