Home KORBA CG में देवर ने की भाभी और भतीजे की हत्या, जानिए क्या...

CG में देवर ने की भाभी और भतीजे की हत्या, जानिए क्या है वारदात की वजह…

0
101

Acn18.com/महासमुंद, जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां देवर ने अपनी ही सगी भाभी व मासूम भतीजे की सब्बल से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका का पति जब काम से वापस घर आया और दरवाजा खोलकर अंदर गया तब अपने पत्नी व बेटे को मृत देखा और पुलिस को सूचना दी. दरअसल ग्राम पतेरापाली में गैंदू ठाकुर अपनी पत्नी, बेटा, छोटे भाई व मां के साथ रहता था. गैंदू का छोटा भाई पोखराज ठाकुर उम्र 30 वर्ष शराब का आदि था और अक्सर शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा करता था. घटना के दिन गैंदू काम पर गया था और उसकी मां भी किसी काम से बाहर गई थी.

घर पर गैदू की 31 वर्षीय पत्नी तुलसी ठाकुर व मासूम पांच वर्षीय बेटा कमलेश ठाकुर थे. दोपहर दो बजे के आसपास आरोपी देवर पोखराज घर आया और पैसे को लेकर उसकी और मृतिका तुलसी का झगड़ा हुआ. पोखराज ने नशे में सब्बल से तुलसी व उसके मासूम बेटे कमलेश के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया.

शाम 4 बजे मृतिका का पति घर आया तो अपने पत्नी व बेटे को मृत पाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर साक्ष्य को जब्त कर फरार आरोपी को तलाश कर रही है. इस पूरे मामले में जहां मृतिका का पति अपने छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है. वहीं पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी है.

error: Content is protected !!