spot_img

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, युवक ने लगाई फांसी:घर पर पंखे से लटकती मिली लाश, नागपुर से शादी कार्यक्रम छोड़कर लौटा था घर

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 22 वर्षीय बंटी यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बंटी घर का इकलौता बेटा था और मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बंटी का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। उससे ब्रेकअप होने के बाद से वो दुखी था। उसी गम में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुर्ग के आमापारा का रहने वाला था। बुधवार रात उसका शव पंखे से लटकते मिला। बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे। 25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे।

मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मेडिकल स्टोर के संचालक ने फोन किया तो परिजन पहुंचे घर
बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। जब वो दो दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका फोन नहीं उठा तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके माता पिता को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि वो 26 जून से घर पर ही है। इसके बाद माता पिता बुधवार देर शाम घर पहुंचे तो चौंकाने वाली हकीकत पता चली।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -