Home KORBA BREAKING : फोरलेन सड़क के नीचे मिला एंकर सलमा का अवशेष, 2018...

BREAKING : फोरलेन सड़क के नीचे मिला एंकर सलमा का अवशेष, 2018 में हत्या के बाद दफनाया था शव

0
125

Acn18.com/5 वर्ष पहले लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना लश्कर के शव का अवशेष फोरलेन पर एक जगह से बरामद हो गया है। सलमा की हत्या करने के बाद शव को यहां दफना दिया गया था। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस मानकर चल रही थी कि मौके से कंकाल जप्त होगा। अवशेष की खोज की कार्यवाही को देखने मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा।

कोरबा में निजी न्यूज चैनल की एंकर सलमा सुल्तान वर्ष 2018 में लापता हो गई थी और अगले वर्ष इस बारे में कुसमुंडा पुलिस थाना में परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । 5 वर्ष बाद इस मामले में खुलासा होने के साथ पुलिस की टीम ने 42 करोड़ से निर्मित कोरबा दर्री फोरलेन सड़क की खुदाई कराई। इस मार्ग पर भवानी मन्दिर के सामने सड़क को खोदने का काम नए सिरे से शुरू किया गया। दूसरे दिन मौके से बोरी में बंध शव के अवशेष प्राप्त हुए है। इस नजारे को मीडिया के केमरों ने कैद किया।

दर्री सीएसपी रोबिनसन गुरिया और कुसमुंडा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के साथ रायपुर की एक टीम भी इस काम मे जुटी हुई थी। आखिरकार इस बार उनके खाते में सफलता आई। इससे पहले फोरलेन की खुदाई के लिए पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में आवेदन दिया था जिस पर वहां से अनुमति प्राप्त हुई। प्रकरण में गिरफ्तार किए गए मधुर साहू व सहयोगियों के द्वारा इसी जगह पर सलमा का शव दफनाए जाने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इस आधार पर मौके पर सड़क खुदाई की गई। पिछले महीने इसी प्रकरण में प्राथमिक जानकारी हासिल होने पर पुलिस ने कोहड़िया इलाके में भी सड़क के किनारे खुदाई का काम किया था। जबकि किसी प्रकार के परिणाम नहीं मिलने पर टेक्निकल मशीन के माध्यम से भी आसपास के हिस्से की जांच पड़ताल कराई गई। नई जानकारी के आधार पर सलमा का कंकाल तलाशने का काम किया गया। । कंकाल प्राप्त होने के आधार पर पुलिस इस मामले में सबूतों के साथ अगली कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ेगी।

error: Content is protected !!