Home Astrology पिकअप वाहन का ब्रेक फेल ,मंदिर से लौट रही गाड़ी पेड़ से...

पिकअप वाहन का ब्रेक फेल ,मंदिर से लौट रही गाड़ी पेड़ से टकराई, 9 यात्री घायल

0
4

पिकअप वाहन का ब्रेक फेल ,मंदिर से लौट रही गाड़ी पेड़ से टकराई, 9 यात्री घायलScreenshot 2026 04 22 11 41 42 70 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a42

 

पिकअप वाहन में सवार होकर पहाड़ पर स्थित मां मड़वा रानी का दर्शन कर वापस लौट रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है

 

चांपा जांजगीर जिले के सलखन गांव के 25 लोग पिकअप वाहन मैं सवार होकर कोरबा जिले के पहाड़ पर विराजित मां मड़वा रानी का दर्शन करने पहुंचे वहां से सभी वहां में सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी पिकअप का ब्रेक फेल हो गया गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और फिर एक पेड़ से जा टकराई। वहांत में सवार कुछ श्रद्धालु गाड़ी से छिटक कर दूर जा गिरे।9 यात्रियों को काफी चोट आई है

सूचना मिलने पर 108 वाहन वहां पहुंचा और उसके चालक सुख दास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने घायलों को लोगों की मदद से गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया।

 

गौरतलब है की मड़वा रानी गांव की पहाड़ी पर विराजित माता का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचा करते हैं। पहाड़ी पर जिस सड़क का निर्माण वर्षों पहले कराया गया था वह जगह-जगह से उखड़ गई है बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसके कारण अक्सर दुर्घटना होती है किंतु जिम्मेदार लोग न जाने कितनी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा कररहे हैं