Home KORBA स्याहीमूड़ी में खिले ब्रम्हकमल पुष्प, मुस्लिम परिवार के घर आये लोग, किया...

स्याहीमूड़ी में खिले ब्रम्हकमल पुष्प, मुस्लिम परिवार के घर आये लोग, किया दर्शन

0
100

Acn18.com/द्वितीय सावन और पुरुषोत्तम मास पर दर्री क्षेत्र के स्याहीमूड़ी बस्ती में एक मुस्लिम परिवार में ब्रम्हकमल के 8 से ज्यादा पुष्प खिलने से आसपास में खुशियां बिखर गई। जिसने भी खबर सुनी, मौके पर पहुचकर ब्रम्हकमल के दर्शन किये और नतमस्तक हुए।

ब्रम्हकमल को लेकर कई प्रकार के विचार व्यक्त किये जाते रहे है। इन सबके बावजूद सर्वसम्मत बात ये है कि हर कोई इसके प्रति आदर रखता है। स्याहीमूड़ी में निवासरत ठेकेदार इमाम हुसैन के घर पिछली रात ब्रम्हकमल के 8 फूल खिले, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा। उसकी खुशबू से वातावरण महक उठा।

सावन के पवित्र महीने में बड़ी संख्या में ब्रह्म कमल के किले की जानकारी होने के साथ लोग यहां पहुंचे और नतमस्तक हुए।

कुछ वर्ष पहले गृहग्राम से लौट के दौरान एक जगह यह पौधा दिखाई दिया था जिसकी एक साख लाई गई थी। शुरुआत में इक्का-दुक्का फुल खिलना शुरू हुआ और फिर इसका रिकॉर्ड बन गया।

ब्रह्म कमल पुष्प को लेकर इस तरह की मान्यता भी बनी हुई है कि जहां पर यह अपनी उपस्थिति दर्ज करता है और जो लोग इसके दर्शन का साक्षी बनते हैं उन्हें उत्कर्ष प्राप्त होता है।

error: Content is protected !!