Home KORBA सड़क सुरक्षा क्यों है जरूरी, ब्रह्माकुमारीज संस्था ने किया फोकस. अधिकारियों ने...

सड़क सुरक्षा क्यों है जरूरी, ब्रह्माकुमारीज संस्था ने किया फोकस. अधिकारियों ने सड़क यातायात और जीवन के नियमों का बताया महत्व

0
102

कोरबा. जिंदगी एक बार मिलती है और यह किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा के मामले में चांस भी नहीं देती। इसलिए यातायात के दौरान सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रांसपोर्ट नगर सेवा केंद्र में इसी विषय पर कार्यक्रम रखा गया। जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन संस्था की संचालक बीके रुक्मणी, बीके बिंदु अतिथि थी। ट्रैफिक निरीक्षक तेज कुमार यादव और सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर का यहां पर सम्मान किया गया । उन्होंने सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को जानकारी दी।