Home KORBA पेड़ पर लटका मिला ठेका श्रमिक का शव, 5 दिनों से काम...

पेड़ पर लटका मिला ठेका श्रमिक का शव, 5 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था मृतक

0
7

 Acn18.com.कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के चिकनीपाली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ठेका श्रमिक का शव घर से करीब 300 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। मृतक बालको पावर प्लांट में काम करता था।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय पूरन सिंह कंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरन सिंह पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

शनिवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब वह दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ पर उसका शव देखा।

सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पूरन सिंह बालको में किस ठेकेदार के अधीन काम करता था और क्या कार्यस्थल से जुड़ी कोई वजह उसके मानसिक तनाव का कारण बनी थी।

फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!