Home KORBA तालाब में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद

तालाब में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद

0
85

acn18.com कोरबा. तालाब में नहाने गए एक ही घर के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है. घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची थी. एक बच्चे का शव बुधवार को मिल गया है. वहीं एक बच्चे के शव को आज तालाब से निकाला गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

image 2023 11 23T093754.472

गहरे तालाब में डूबे दूसरे बच्चे के शव को SDRF की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. बता दें कि कल दोपहर दोनों बच्चे घर मे बिना बताए तालाब नहाने गए थे. तालाब गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए थे. गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को एक बच्चे मनीष प्रसाद के शव को बाहर निकाला था. अंधेरा होने की वजह से दूसरे बच्चे को नहीं निकाल पाए थे.

बिलासपुर के SDRF व पुलिस की टीम आज सुबह डूबे दूसरे बच्चे अनुराग बहेरा के शव को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला. घटना स्थल के पास परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है.

error: Content is protected !!