Home देश दुनिया भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत, PM मोदी बोले-...

भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत, PM मोदी बोले- आर्थिक संबंधों में एक नया अध्याय लिखा गया

0
46

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। ये फेरी सेवा नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है और हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इससे पहले केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।