Home Uncategorized नीला ड्रम केस: जेल में बदली मुस्कान की दुनिया, निभा रही मां...

नीला ड्रम केस: जेल में बदली मुस्कान की दुनिया, निभा रही मां का फर्ज; साहिल ने भी जताई बच्ची को देखने की इच्छा

0
82

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान मां बनने के बाद काफी बदल चुकी है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान अब दिनभर अपनी बेटी को सीने से लगाए रखती है और पूरी तरह से उसके देखभाल में जुटी रहती है। जिस बैरक में वह बंद है, वहां चार अन्य महिला बंदियां भी रहती हैं, जिनके छोटे बच्चे हैं। जेल प्रशासन ने इन सभी महिलाओं और बच्चों की देखभाल के लिए खानपान, गर्म कपड़े, दूध और चिकित्सीय सुविधा जैसी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं।

साहिल ने बच्ची को देखने की जताई इच्छा
मुस्कान के साथ गिरफ्तार उसके प्रेमी साहिल ने भी अपनी बच्ची को देखने की इच्छा ज़ाहिर की है। हालांकि दोनों अलग-अलग बैरक में बंद हैं, इसलिए जेल नियमों के तहत वे सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के दौरान एक-दूसरे को देख सकते हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि बच्ची को दिखाने का निर्णय नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार लिया जाएगा।

Saurabh Murder Case: Muskan Caring for Her Newborn in Jail, Sahil Expresses Wish to See the Baby
नशे से धार्मिकता तक-मुस्कान का बदलता व्यवहार
जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान शुरुआती दिनों में नशे की आदी थी, लेकिन मां बनने के बाद उसके व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है। अब वह पूरी तरह से धार्मिक गतिविधियों में शामिल रहती है और खुद को सुधारने की कोशिश कर रही है।