Home छत्तीसगढ़ CG में दो समुदायों में खूनी खेल: पथराव और हमले में पुलिसकर्मी...

CG में दो समुदायों में खूनी खेल: पथराव और हमले में पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत की खबर

0
121

बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से दो समुदाय में खूनी संघर्ष देखने को मिला है. इस पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.मिली जानकारी के मुताबिक गांव पहुंचे पुलिस जवानों पर भी पथराव हुआ है. बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है. उप निरीक्षक बी आर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए हैं.वहीं बताया जा रहा है कि इस हमले में एक युवक की मौत की खबर है. वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में इलाज चल रहा है. साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की घटना है.