Home छत्तीसगढ़ घर निर्माण के विवाद में खूनी संघर्ष, डंडों से हमला कर कई...

घर निर्माण के विवाद में खूनी संघर्ष, डंडों से हमला कर कई लोगों को किया घायल

0
6

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़की गांव में घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, डोड़की गांव में एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण करा रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही बिल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।