Home KORBA भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का कोरबा में हुआ स्वागत. अनुशासन पर जोर दिया...

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का कोरबा में हुआ स्वागत. अनुशासन पर जोर दिया गोपाल मोदी ने

0
96

कोरबा . भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कोरबा प्रवास पर कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया। जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि अनुशासन हमारे लिए बड़ी चीज है।

भारतीय जनता पार्टी की यूथ यूनिट छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे। 12 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया। हर कहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया कहीं फूलों की बारिश हुई तो कहीं पर उन्हें लड्डू से टोला गया । कोरबा जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में अपनी बात रखते हुए राहुल टिकरिहा ने युवा शक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के युवा भारत, विकसित भारत संकल्प को याद कराया।

जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि युवा मोर्चा हमारे संगठन की आत्मा है। हमारा युवा राष्ट्र निर्माण के मोर्चे पर अग्रणी भूमिका निभाने तैयार है। पंडित दीनदयाल कुंज जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, संजय शर्मा, नरेन्द्र देवांगन, विकास झा, लक्की नंदा, अजय कंवर, नवीन पंकज सिंह नीरज ठाकुर और कार्यकर्ता उपस्थित थे।