spot_img

हितग्राहियों के लिए BJP का विधानसभा घेराव:PM आवास योजना के मामले में आंदोलन, अरुण साव बोले-भीख नहीं अधिकार चाहिए

Must Read

acn18.com रायपुर/ रायपुर में बीजेपी आज करीब लाखों लोगों के साथ विधानसभा का घेराव कर रही है। इस आंदोलन का नाम मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन है। सबसे पहले आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सभा हो रही है। सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा-भीख नहीं अधिकार चाहिए।

- Advertisement -

इसके पहले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा था-सरकार खाली चोचलेबाजी करती है। यहां सरकार नहीं सर्कस चल रही। एक से एक आइटम हैं। कवासी लखमा से लेकर…यहां काम नहीं कर रहा कोई। छत्तीसगढ़ के लिए कोई काम नहीं हो रहा। कोई भी बात करो तो कहते हैं नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी। सभा के बाद भाजपा के नेता विधानसभा घेरने निकलेंगे। घेराव के मद्देनजर विधानसभा की ओर जाने वाले सभी रास्तों में बैरिकेडिंग लगाई गई है

विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक का आवागमन रात 8 बजे तक बंद रहेगा। एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव का आंदोलन होगा, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक हितग्राही शामिल होंगे, जो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। पिरदा चौक में घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सभा का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, विजय बघेल, सहित सभी विधायक करेंगे।

अब जानिए बीजेपी किन बातों पर घेराव कर रही है..

बीजेपी ने दावा किया है कि, प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं। कांग्रेस सरकार के कारण उन्हें आवास नहीं मिले।

चार लाख से अधिक शहरी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है।

आंदोलन से पहले बीजेपी नेताओं ने क्या कहा…

  • प्रदेश भाजपा अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री का कहना है कि इसलिए हम राज्यांश नहीं देंगे क्योंकि योजना में प्रधानमंत्री शब्द है। और अब नई प्रकार की बातें कर रहे हैं। सर्वे कराने की बात कर रहे हैं। सर्वे बहुत पहले से होकर रखा है। 2011 की सर्वे सूची है। 2016 में सबको जोड़कर सूची बनी है। प्रदेश सरकार ने गरीबों का आवास छीना है। उनके मंत्री ने इसी के चलते विभाग से इस्तीफा दिया है।
  • नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, यह छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की लड़ाई है, गरीब अपना हक मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। हमने चरणबद्ध कार्यक्रम किए। पहले गांव गए, विधानसभा क्षेत्रों में गए, लोगों से मिले जुलकर बातचीत की। कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव किया, कार्यालय का घेराव किया, सरकार को चेतावनी दी कि हम विधानसभा का घेराव करेंगे।
  • अजय चंद्राकर ने कहा, कांग्रेस जिस जनगणना की बात करती है वह किसी एक प्रदेश के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए होती है। यह जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास बनने हैं। मुख्यमंत्री कहते है कि 8 लाख आवास बने हैं लेकिन यह जो आवास बने है, कांग्रेस 8 लाख मकान बनाने की बात करती है तो बताए हमने उन्हें चुनौती दी है कि कहां मकान बनाए गए हैं?
  • मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि, यह हितग्राहियों का सबसे बड़ा आंदोलन है। सरकार अपनी पूरी ताकत लगा ले, चाहे जितना भी छल प्रपंच कर ले, हितग्राहियों के हक का सैलाब सभी बाधाएं तोड़ते हुए विधानसभा घेरकर रहेग।

बिना अनुमति के प्रदर्शन

भाजपा ने पुलिस और प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। दरअसल धरना-प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर तूता को चिन्हित किया गया है इस वजह से प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद भी बिना अनुमति के प्रदर्शन की तैयारी है। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए 800 से ज्यादा फोर्स लगाई गई है। आस-पास के जिलों से भी अधिकारियों एवं स्टाफ को बुलाया गया है।

भाजपा ने कचना मुख्य सड़क पर सभा का आयोजन किया है। वहीं से रैली निकालकर प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर आगे बढ़ेंगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन जगह बेरीकेड लगाए गए हैं। रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस वजह से आम लोग भी सड़क का उपयोग नहीं कर सकेंगे। पुलिस ने जो रास्ते बंद किए हैं।

विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रास्ता बंद रहेगा।
विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य ट्रैफिक का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रास्ता बंद रहेगा।

सड्‌डू से जीरो पॉइंट तक रास्ता रहेगा बंद

पुलिस ने पंडरी जब्बार नाला से लेकर जीरो पॉइंट और सेमरिया तक बेरीकेड लगाए हैं। इसे पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है, लेकिन अगर प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश करते हैं तो सड्डू से रास्ता बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को भी विधानसभा की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह सेमरिया और नरदहा के पास भी रास्ता बंद किया जाएगा। सड्डू में रास्ता बंद होने पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें शहर की ओर आने के लिए टेकारी से सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होते हुए दलदल सिवनी से मोवा होकर आना पड़ेगा।

दो माह का राशन एक मुश्त मिलेगा अप्रैल में

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

Acn18.com दिल्ली/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण...

More Articles Like This

- Advertisement -