
कोरबा। दीपका निवासी और भाजपा का छुटभैया नेता दीपक जायसवाल नेतागिरी की आड़ में लोगों से नौकरी दिलाने और ठेका दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा है । ताजा शिकायत रामपुर करतला निवासी श्री अजय कंवर ने दीपका थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
अपनी शिकायत में अजय ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगाने के नाम पर दीपक जायसवाल द्वारा 50 हज़ार रुपये की ठगी कर ली गई है, न तो पैसे लौटे जा रहे हैं न ही नौकरी लगाई जा रही है । पैसे की माँग करने पर झूठे मामले में फ़साने और गाली गलोज कर धमकी दी जा रही है ।इस मामले में दीपका पुलिस ने गंभीरता से लेते हुय जांच शुरू कर दी गई है।
0 एक ही फंडा बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाओ
दीपक जायसवाल भाजपा नेता का धौंस दिखाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा है, बड़े नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर झूठे सब्जबाग दिखाता है, इससे पहले पंचायतों में काम दिलाने के नाम पर भी राशि ठगने की शिकायत भी सामने आ चुकी है ।
0 सोशल मीडिया में कार्यकर्त्वों ने निकाली भड़ास
सोशल मीडिया में कार्यकर्तावों द्वारा दीपक जायसवाल पर जमकर भड़ास निकली जा रही है, कार्यकर्ताओं ने यहाँ तक कहा कि ऐसे फर्जी कार्यकर्ताओं का भाजपा की छवि धूमिल हो रही है, पार्टी से निकाल बाहर करने की माँग की जा रही है ।।




